
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौडी। 9 अप्रैल को 16, श्रीनगर गढ़वाल निवासी श्रीमती शुभ्रा काला ने कोतवाली श्रीनगर में दी तहरीर में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके खिलाफ मुम्बई पुलिस में एफआईआर दर्ज होने की बात कहकर और उसे डरा धमकाकर धोखाधड़ी कर उससे साढ़े सात लाख रुपए की धनराशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आम जनमानस के साथ हो रही इस तरह की धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर को दिए जाने पर गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद अभियोग में संलिप्त अभियुक्त झुझरामठ बाजोर, थाना गोकुलपुरा, ज़िला शिकार, राजस्थान निवासी शंकर लाल सैनी को गोकुलपुरा, राजस्थान से गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेशकर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय सैलानी, सीपी दीपक कुमार व आरक्षी अमरजीत सीआईयू शामिल थे।

More Stories
नैनीताल क़ी रामनगर पुलिस ने महिला क़ी निर्मम हत्या का किया सफल खुलासा, हत्या को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,पकडे गये आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते दिया था हत्या को अंजाम, आरोपियों ने महिला को पत्थरो और लोहे क़ी रोड़ से कूच कूच कर उतारा था मौत के घाट.!
एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने किया थाना थत्यूड़ का आकस्मिक निरीक्षण,एसएसपी ने नवीन भवन हेतु प्रस्तावित भूमि का भी किया स्थलीय निरीक्षण,लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.!
डीएम देहरादून डॉक्टर आशीष चौहान ने शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, बैठक मे मौजूद सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिये निर्देश, शीतलहर से बचाव, अलाव एवं कंबल वितरण, रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाएं, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं तथा पर्वतीय मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने पर दिया विशेष जोर.!