
राजेन्द्र शिवाली बेबाक आईना
(राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। थाना पैठाणी क्षेत्र के स्थानीय एक व्यक्ति द्वारा थाना पैठाणी में अपनी पुत्री के घर से कहीं चले जाने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामला नाबालिग युवती की गुमशुदगी का होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा गुमशुदा को तत्काल बरामद करने हेतु टीम गठित करने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेन्द्र रमोला एवं सीआईयू. टीम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलान्स की मदद से थाना क्षेत्र के आस-पास तलाश करते हुए अभियोग में संलिप्त 27 वर्षीय अभियुक्त विवेक पंत पुत्र जीत राम पंत, निवासी, ग्राम अंतखोली, थाना, पैठाणी को नाबालिक युवती के साथ बनास पुल पैठाणी के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। नाबालिग युवती को परिजनों के सुपुर्द किये जाने के सम्बन्ध में कार्रवाई की जा रही है

More Stories
स्वतंत्रा दिवस से पूर्व देहरादून पुलिस अलर्ट मोड़ पर, शहर से लेकर देहात तक चला सघन चेकिंग अभियान, होटलों धर्मशालो सहित खंगले रेलवे स्टेशन और बस अड्डे,हर शख्स की सुरक्षा ही हमारा पहला कर्तव्य -एसएसपी देहरादून प्रमेंद डोभाल.!
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में निकली भव्य तिरंगा यात्रा* *न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग.!
स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में फ्लैग मेकिंग इवेंट एवं देशभक्ति प्रदर्शनी का किया आयोजन, पुलिस मार्डन स्कूल व पुलिस परिवार के बच्चो ने उत्हास से लिया प्रतिभाग।