राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। थाना थलीसैंण में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना थलीसैंण निवासी एक व्यक्ति ने थाना थलीसैण में दी गई तहरीर में बताया कि कृष्णा ढौंडिय़ाल ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा प्रकरण नाबालिग बालिका से सम्बन्धित होने के कारण तत्काल पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सम्भावित स्थानों में दबिश देकर अभियुक्त कृष्णा ढौंडिय़ाल को नौंनस्युं यात्री शेड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया

More Stories
देहरादून की सहसपुर पुलिस और प्रसासन ने आपराधिक गतिविधियों मे लिप्त लोगो के मकानो पर घुमाया बुलडोज़र, सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर बना लिए थे पक्के मकान, पुलिस और प्रसासन ने अपराधियों के सम्राज्य को किया नेस्तनाबूत !
स्वास्थ्य महानिदेशक ने महानिदेशालय मे आयोजित की अहम बैठक,समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश.!
सड़को पर आवारा घूम रहे पशुओं पर डीएम सख्त दिखाया रूप ,आवारा पशुओ का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा,एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर*