
दलीप सिह कुँवर पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून* द्वारा जनपद देहरादून मे मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश/ निर्देश जारी किये गये है । जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल व क्षेत्राधिकारी नगर भाष्कर लाल शाह के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने एंव संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड हेतु अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया ।
जिस के क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुए सुरागरसी/पतारसी करते हुए दिनांक 28-02-2023 को 01 नफर अभियुक्त इलताफ पुत्र सब्बीर निवासी कलाल हटी सिम्बालकी गुज्जर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 46 वर्ष को PWD के सामने पटेलनगर देहरादून से गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्त की जामा तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 12.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हई । अभियुक्त एक सातिर किस्म का अपराधी है और मादक पदार्थो की तस्करी / बिक्री करने के प्रयोजन से जा रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड लिया गया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0-101/2023 धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को आज समय से मा0 न्यायलय मे पेश किया जा रहा है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
*=========================*
1-इलताफ पुत्र सब्बीर निवासी कलाल हटी सिम्बालकी गुज्जर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 46 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
*=========================*
1-अवैध स्मैक-12.30 ग्राम ।
*निर्देशन /मार्गदर्शक अधिकारी*
*=========================*
1- श्रीमती सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर जनपद देहरादून ।
2- भाष्कर लाल शाह क्षेत्राधिकारी नगर जनपद देहरादून ।
*पुलिस टीम*
*=========================*
1- उ0नि0 ओम प्रकाश चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
2- उ0नि0 कैलाश चन्द्र कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
3-हेड कानि0 मनोज कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
4-कानि0 राजीव कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
5-कानि0 अरशद अली कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
6-कानि0 रवि शंकर झा कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
7-कानि0 अरुण कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
8-कानि0 प्रवीण कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!