गोपेश्वर (चमोली )। चमोली जिले के नारायणबगड के अंग्रेजी शराब की दुकान के शराब की दुकान के सेल्समैन से लूट करने वाले चार आरोपित को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वर्चुअल थान पुलिस के अनुसार नारायणबगड अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन रूप में कार्यरत राकेश सिंह ने गुरूवार को थाना थराली पर आकर सूचना दी कि जब वे तथा उसके साथी दुकान को बंद करके अपने घर के लिए निकले तो दुकान के बाहर चार व्यक्तियों जिसमें सतेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ़ सोनू बिष्ट, जितेंद्र सिंह बिष्ट, कृपाल सिंह बिष्ट और दिनेश राम ने उनके साथ मारपीट कर उन्हे नीचे गिरा दिया और उनके हाथ से 47हजार पांच सौ की नकदी से भरे बैग को छीनकर भाग गए। वादी की तहरीर के आधार पर थाना थराली में तत्काल मामला पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने थानाध्यक्ष थराली को आरोपितों गिरफ़्तारी और माल बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित करने के लिए निर्देश दिए गये। टीम की ओर से आरोपितों को पकड़ने के लिए सूचनाओं के आधार पर घटना में नामजद चारों अभियुक्तगणों को लूटी गई नकदी तथा घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ नारायणबगड़ से कर्णप्रयाग जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में दिखे एसएसपी दून के कडे तेवर, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास