राजेन्द्र शिवाली(राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, लैंसडाउन। 26 मार्च को ग्राम पालकोट, थाना लैन्सडाउन, जिला पौड़ी निवासी श्रीमती रिंकी देवी ने थाना लैन्सडाउन में दिए शिकायती पत्र बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम से एलग्रो एप डाउनलोड कराकर 499 रुपए इन्वेस्ट कर 18 हजार रुपए देने का झांसा देकर 2 लाख 46 हजार रुपए की ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आम जनमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लैंसडाउन मौ0 अकरम को टीम गठित करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक लैंसडाउन मौ0 अकरम द्वारा गठित पुलिस टीम ने ठोस साक्ष्य संकलन कर विभिन्न प्रदेशों में दबिश देकर अथक प्रयासों के बाद अभियोग में संलिप्त अभियुक्त रागमगढ़, सैकावटी, थाना रामगढ़, जिला सिकर राजस्थान, हाल निवासी भार्गव मौहल्ला, महेश नगर, जयपुर, राजस्थान रवि भार्गव पुत्र ललित भार्गव को जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक मौ0 अकरम के अनुसार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार प्रयासरत है।अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि हम लोग इंस्टाग्राम पर एलग्रो एप डाउनलोड कराकर छोटी अमाउंट इन्वेस्ट कर अधिक रूपये कमाने का लालच देकर स्कैनर भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाकर धोखाधड़ी कर रूपये अपने खातों में ट्रान्सफर करवा देते हैं। पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा प्रभारी सीआईयू कोटद्वार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट, मुख्य आरक्षी गोपाल व आदित्य वर्मा तथा आरक्षी अमरजीत सीआईयू मौजूद

More Stories
मुज़फ्फरनगर पुलिस की मजबूत पैरवी और गुणवक्ता पूर्ण विवेचना के चलते अदालत ने औरगजेब को सुनाई जुर्माने के साथ साथ करीब साढ़े पांच साल की सजा.!
देहरादून की नेहरूकालोनी पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरो के गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 10 वाहन किये बरामद, पकडे गये आरोपी लॉक तोड़कर चुटकीयों मे ही हो जाते थे फुर्र.!
महंगा पड़ा इंस्टाग्राम पर हीरे जवाहरात का इस्तहार डालना, देहरादून की राजपुर पुलिस ने एक साल पहले हुई चोरी के तार से तार जोड़कर कर दिया खुलासा, नौकरानी ने ही मालकिन के विश्वास को तोड़कर चुरा लिए थे अपनी मालकिन के कीमती गहने, खुलासा करने वाली टीम के सरहानीय काम पर कप्तान ने की ईनाम की घोषणा.!