कोटद्वार, पौड़ी। 21 मई को पटेल मार्ग कोटद्वार निवासी विजय कुमार बत्रा ने कोतवाली कोटद्वार में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को होटल प्लानर का प्रतिनिधि बताकर वर्क फ्रॉम होम में होटलों की रैटिंग का रिव्यू कराने के नाम पर उससे 19,70,000 रुपये की धोखाधडी की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा धोखाधड़ी की घटना का अनावरण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी के पर्यवेक्षण, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की मदद से अभियोग में संलिप्त भरे खां मोहल्ला, पुरानी हवेली, थाना कोतवाली नगर, जनपद पीलीभीत उप्र, स्थाई पता मेन मार्केट, टनकपुर, जनपद चम्पावत, निवासी अभियुक्त अनस अंसारी को 4 एटीएमकार्ड, 2 आधार कार्ड, 3 अद्द मोबाइल फोन, एक पैन कार्ड के साथ छतरी चौराहा पीलीभीत उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान, आरक्षी अमरजीत सिंह व चन्द्रपाल सिंह शामिल थे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही