देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत आज दिनांक: 04-12-25 की प्रात: पुलिस द्वारा की जा रही सघन चैकिंग के दौरान रायवाला पुलिस द्वारा रायवाला कोतवाली के गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग ऋषिकेश को जाने वाली सड़क पर एक लाल रंग के KUV 100 वाहन को रोककर चैक किया गया तो वाहन में बेताबनाथ पुत्र स्व0 रोशन नाथ निवासी काले की ढाल सपेरा बस्ती ऋषिकेश जिला देहरादून उम्र 35 वर्ष तथा उसकी पत्नी श्रीमती बरखा पत्नी बेताब नाथ निवासी उपरोक्त सवार थे। वाहन की डिग्गी को चैक करने पर उसमें से संरक्षित प्रजाती के 14 छोटे-बडे कछुए बरामद हुए, जिनके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर कार सवार दम्पत्ति कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दे पाये और न ही उनसे सम्बन्धित कोई वैध कागजात ही दिखा पाये। पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कोतवाली रायवाला पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त बेताबनाथ द्वारा बताया गया कि वह कबाडी का काम करता है तथा उक्त कछुओं को उन्होने नजीबाबाद निवासी एक व्यक्ति से खरीदा था, जिन्हें वह तस्करी कर अपने घर काले की ढाल ऋषिकेश ला रहे थे। अभियुक्त उक्त कछुओं को स्थानीय खरीदारों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- बेताबनाथ पुत्र स्व0 रोशन नाथ निवासी काले की ढाल, सपेरा बस्ती, ऋषिकेश, जिला देहरादून, उम्र- 35 वर्ष
2- बरखा पत्नी बेताब नाथ निवासी उपरोक्त
*बरामदगी :-*
सरंक्षित प्रजाति के 14 छोटे-बडे कछुवे
*पुलिस टीम :-*
1- निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया, प्रभारी कोतवाली रायवाला
2- उ0नि0 खुशाल सिंह रावत
3- हे0कां0 चन्द्रपाल
4- कां0 अमित सैनी
5- म0कां0 ऋतु

More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,_देवप्रयाग पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टैक्सी वाहन को भी किया जब्त.!
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ