राजेन्द्र शिवाली(राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के आदेशों के तहत वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों के तीर्थस्थलों पर ऑपरेशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत तीर्थस्थलों एवं गंगा किनारे मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग, अमर्यादित आचरण करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा थाना कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत खोह नदी व थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत पावर हाउस चीला नहर पर “ऑपरेशन मर्यादा” का उल्लंघन करते हुए शराब पीकर हुड़दंग करने वाले सात व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाई की गई।


More Stories
सरेआम युवकों के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने वाले यू-ट्यूबर सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुंभ कार्यों हेतु 98 करोड रुपए के बजट की मांग, मंत्री महाराज ने सिंचाई विभाग के अधीन पुलों के नीचे ठीक से चैनेलाइजेशन करने के अधिकारियों को दिए निर्देश