
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। थाना धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तों रणधीर व सनोज से 85 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया। धुमाकोट धुमाकोट पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा कोतवाली कोटद्वार में अभियुक्त कमलेश खंतवाल से 01 किलो 50 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। इस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। दोनों अभियोगों में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर अभियुक्तों की सम्पत्ति तत्काल जब्तीकरण करने हेतु आदेशित किया गया था। पुलिस द्वारा अभियुक्त रणधीर पुत्र श्री चंद्रपाल, निवासी ग्राम व पोस्ट काजीपुरा,सिविल लाइन मुरादाबाद (उ0प्र0) द्वारा अवैध रूप से अर्जित किये गये वाहनों के सम्बन्ध में ठोस साक्ष्य संकलन करते हुये एनडीपीएस एक्ट व स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट (एस ए एफ ई एम ए) फॉरफीचर ऑफ प्रॉपर्टी को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त रणधीर द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई 03 स्कूटी जिनकी अनुमानित कीमत 1.5 लाख रुपए से अधिक की है को पौड़ी पुलिस द्वारा जब्त कर थाने में दाखिल की गई। जनपद पुलिस द्वारा अभियुक्त कमलेश खंतवाल पुत्र श्री दिनेश चंद्र निवासी मानपुर, सुखरों कोटद्वार द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति के सम्बन्ध में ठोस साक्ष्य संकलन करते हुए स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट (एस ए एफ ई एम ए) फॉरफीचर ऑफ प्रॉपर्टी को भेजी गयी अभियुक्त कमलेश खंतवाल पुत्र स्व0 दिनेश चन्द्र खंतवाल, निवासी लालपुर सुखरों कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी कोटद्वार में 0.016 हेक्टेयर भूमि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपए से अधिक की है, जिसको फ्रीज करने की कार्यवाही की गई।अब यह भूमि ना तो खरीदी जा सकती है और ना बेची जा सकती है और ना ही किसी को गिफ्ट या दान की जा सकती है।

More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी कार्यकर्ताओ से SIR से जुड़े कार्य मे सहयोग करने की कि अपील.!
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,