राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को मिली एसी बस और ट्रेन के थर्ड एसी कोच में यात्रा करने की सुविधा, शासनादेश हुआ जारी
खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार और धन्यवाद कहा खेल विभाग खिलाड़ियों के लिए ले रहा अहम फैसले
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य के खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार कई अहम निर्णय ले रही है।उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि आज हमारे राज्य के राष्ट्रीय खिलाडियों के लिए बड़ा ही खुशी का दिन है कि पूर्व में उन्हें अपनी यात्रा करने में कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता था किंतु अब राज्य सरकार ने खिलाडियों की यात्रा में आ रही दिक्कतों को लेकर शासनादेश जारी किया है ।बताया कि पहले हमारे राज्य के राष्ट्रीय खिलाडियों को साधारण बस या फिर स्लीपर ट्रेन में सफर करना पड़ता था लेकिन नए शासनादेश जारी होने के बाद अब राष्ट्रीय खिलाडियों को एसी बस या फिर ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर करने की सुविधा प्राप्त होगी।
खेल मंत्री ने कहा कि निश्चित ही राज्य के खिलाडियों को अब सफर करने में पहले जो दिक्कत आती थी वह उन्हें अब नही होगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य के समस्त खिलाडियों के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं।आज खिलाडियों को मुख्यमंत्री उदीयमान योजना हो,आउट ऑफ टर्न जॉब की सुविधा हो,सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत का आरक्षण सहित कई अन्य योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया गया है।कैबिनेट मंत्री ने शासनादेश जारी होने पर मुख्यमंत्री धामी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही उन्होंने सभी खिलाडियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

More Stories
देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ क़ी कार्यवाही, बाजार चौकी ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों क़ी अवैध स्मैक क़ी बरामद.!
एम्स ऋषिकेश में आयोजित संस्थान के पांचवे ’व्हाइट कोट सेरेमनी’ आयोजन के दौरान एमबीबीएस वर्ष 2026 बैच प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मेडिकल प्राफेशन की ली शपथ, भावी डॉक्टरों को व्हाइट कोट की गरिमा, चिकित्सा पेशे की जिम्मेदारी और मरीजों के प्रति सेवा भाव के समर्पण का दिया संदेश!
मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों से नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में दो मोटर मार्गों के नव निर्माण हेतु ₹11.05 लाख की स्वीकृति,. क्षेत्र वासियो को मिलेगी अवगमन मे साहूलियत. !