देहरादून
उत्तराखंड के देहरादून जिले के रायपुर ब्लॉक स्थित मालदेवता क्षेत्र में एक खतरनाक लापरवाही सामने आई है। भारी बारिश के चलते उफान पर चल रही सॉन्ग नदी में कुछ युवकों ने नशे की मस्ती में अपनी थार गाड़ी उतार दी, जिसका नतीजा इतना भयंकर निकला कि नदी ने रौद्र रूप दिखाते हुए पूरी गाड़ी को अपने साथ बहा ले गई।
बताया जा रहा है कि कुछ युवक पिकनिक मनाने के इरादे से मालदेवता पहुंचे थे। लेकिन पिकनिक मस्ती में कब बदली और मस्ती मूर्खता में, उन्हें खुद भी अंदाज़ा नहीं रहा। शराब के नशे में चूर युवकों ने स्टंटबाजी के चक्कर में थार गाड़ी को सॉन्ग नदी में उतार दिया, जहां तेज बहाव ने गाड़ी को जकड़ लिया और वह देखते ही देखते बहती चली गई।
गनीमत यह रही कि समय रहते गाड़ी में सवार युवक बाहर निकल गए, वरना यह लापरवाही जानलेवा हादसा भी बन सकती थी।
प्रदेश में जारी है मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट।
प्रशासन की स्पष्ट हिदायत – नदियों के करीब न जाएं।
बावजूद इसके युवकों ने की खतरनाक स्टंटबाजी।
वायरल वीडियो में युवक नशे की हालत में नजर आ रहे हैं।
प्रशासन के लिए सवाल और सबक:
जब पूरा प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि क्या प्रशासन की हिदायतें सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित रह गई हैं? और क्या ऐसे हुड़दंगी तत्वों पर कठोर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए जो खुद की ही नहीं, दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं?
देवभूमि में मस्ती का मतलब ये नहीं कि आपदाओं से खेलने की छूट मिल जाए। ये घटना एक चेतावनी है – प्रकृति के आगे किसी की नहीं चलती।

More Stories
मसूरी के व्यापारियों ने बिना लाइसेंस दही-पनीर सप्लाई करने वाले आरोपी वसीम को पकड़कर पुलिस के किया हवाले, मसूरी पुलिस सहारनपुर से आये नकली पनीर ओर अन्य खाद्य समँग्री को किया जब्त !
उधमसिंह नगर पुलिस ने करोड़ो रुपयों की ठगी करने वाले हाफ़िज़ को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार !
मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा,लैंड फ्रॉड पर गढ़वाल कमिश्नर सख्तः 125 मामलों की सुनवाई, 45 निस्तारित,भूमि फर्जीवाडे़ पर बडी कार्रवाई, आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश,खसरा हेरफेर कर दोहरी बिक्री, सुनवाई में भूमाफियों का बड़ा खेल उजागर,बडे भू-प्रकरणों में देरी पर आयुक्त सख्त, 15 दिन में प्रगति के निर्देश !