
*नशा तस्करी के संबंध में मिल रही शिकायतों पर एसएसपी देहरादून अजय सिँह ने संदिग्ध स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग के निर्देश दिये थे जिसके चलते झुग्गी झोपडियों/मलीन बस्तियों में नशे के कारोबार के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित स्लम एरिया में नशा तस्करों की धरपकड हेतु आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये, उक्त निर्देशों के क्रम में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मद्रासी कॉलोनी, त्यागी रोड, तहसील चौक पार्किंग व चक्कूवाला , नेहरू कालोनी क्षेत्रान्तर्गत मोथोरोवाला सपेरा बस्ती में, रायपुर क्षेत्रान्तर्गत शांति विहार, अम्बेडकर कॉलोनी, शास्त्रीपुरम में , प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत नन्दा की चौकी, दसहरा ग्राउंड में, विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत कुंजा ग्रांट में स्थानीय पुलिस द्वारा पीएसी बल तथा डॉग स्क्वाड की टीम को साथ लेकर आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा स्निफर डॉग की मदद से संदिग्ध स्थानों की चैकिंग की गई। इस दौरान नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में सपेरा बस्ती से पुलिस द्वारा 23 संदिग्ध व्यक्तियों को आवश्यक पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया। इसके अतिरिक्त प्रेम नगर क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 3250/- रुपए का जुर्माना वसूला गया। विकासनगर क्षेत्र में कुंजाग्रान्ट में पुलिस द्वारा लगभग 01 हेक्टेयर में उगे भांग के पौधों को नष्ट किया गया।


More Stories
दीपावली के पावन पर्व पर 18 से 20 क्विंटल फूलों से सजा श्री केदारनाथ धाम का भव्य प्रांगण, आज शीतकाल के लिए बंद होंगे क्षेत्रपाल रक्षक भगवान भैरवनाथ जी के कपाट। भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के साथ ही प्रारम्भ होगी श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की विधिवत प्रक्रिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग.,कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर आने वाले चुनाव मे जीत दर्ज़ करने के लिए भरा जोश, माँ लक्ष्मी क़ी पूजा कर देश प्रदेश कि सुख समृद्धि क़ी करी कामना.!
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन