
देहरादून: मूसलाधार बारिश से मसूरी शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के बाद भट्टाफाॅल उफान पर आ गया और अपने रौद्र रूप में दिखाई दिया। इससे आसपास की 10 दुकानों में पानी के साथ मलबा घुस गया। एक लॉकर दुकान को नुकसान हुआ है।
मंगलवार को मसूरी में हुई भारी बारिश के चलते भट्टाफाॅल पूरी तरह से उफान पर रहा। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। भट्टा-क्यारकुली की प्रधान कौशल्या रावत ने बताया कि मलबा आने से दो दुकानों में अधिक नुकसान हुआ है।

दुकानदार संदीप रावत ने बताया कि दुकानों के बाहर रखे लोहे के बैंच, कुर्सी, मेज सहित अन्य सामान बह गया। तीन कच्ची दुकानें भी पानी के साथ बह गईं।
वहीं, आंकड़ों पर नजर डाले तो अकेले देहरादून शहर में 104.3 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से कई गुना अधिक है। मानसून शुरू होने के चार दिन बाद यह पहला मौका है जब पूरे जिले भर में एक साथ तेज बारिश हुई।

वहीं, प्रदेश के कई हिस्सों में कल भी भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड और गढ़वाल के कुछ जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

More Stories
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!
स्कूली छात्राओं ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांधकर की दीर्द्यायु की कामना,एसएसपी दून ने बच्चों को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए दिया अपना आशीर्वाद.!
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,