
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
नगरपालिका क्षेत्र के नवोदय नगर की जनता आज खुद को ठगा महसूस कर रही है। कभी नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा को जिताने में निर्णायक भूमिका निभाने वाला यह इलाका आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने बड़े-बड़े वादों और दावों पर विश्वास कर राजीव शर्मा को समर्थन दिया था, लेकिन आज वे उसी फैसले पर पछता रहे हैं।नवोदय नगर की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आज तक कोई भी गली पक्की नहीं बन सकी है। जगह-जगह गड्ढे और टूटी-फूटी गलियों में दो फीट से अधिक जलभराव हो गया है, जिससे लोगों का चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में यह समस्या और विकराल रूप ले लेती है।स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार नगरपालिका को शिकायत दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को घर से बाहर निकलना भारी पड़ रहा है। बीमारी फैलने का खतरा भी लगातार बना हुआ है।जनता अब सवाल उठा रही है कि आखिर चुनाव जीतने के बाद उनके क्षेत्र को विकास से क्यों वंचित रखा गया? अब लोग उस वक्त को कोस रहे हैं जब उन्होंने वोट देते समय राजीव शर्मा के वादों पर भरोसा किया था।

More Stories
बिहारी महासभा ने धूमधाम से मनाया कद्दू भात का पर्व, 4 दिन के छठव्रत का हुआ प्रारंभ* *कांच ही बांस के बहंगिया…” और “केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल…” जैसे पारंपरिक छठ गीतों पर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर ।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की वारंटियो पर ताबडतोड कार्यवाही, 3 दिनों में 15 वारंटियो को किया गिरफ्तार
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार