राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
आज दिनांक 08.01.2025 को समय प्रातः 09:26 बजे थाना लक्ष्मणझूला पर कंट्रोल रूम द्वारा सूचना दी कि एक वाहन हिलटॉप रोड भूतनाथ मंदिर के पास से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल लक्ष्मणझूला से उपनिरीक्षक श्री हेमकांत सेमवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम, फायर एवं आपदा टीम राहत एवं बचाव कार्य हेतु राहत उपकरण सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर जाकर जानकारी प्राप्त हुई कि वाहन (ब्रेजा कार) संख्या- DL-2CBC 5442 जो पशुलोक बैराज से नीलकंठ की तरफ जा रही थी वाहन की गति अधिक होने के कारण तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई है जिसमें में 02 व्यक्ति सवार थे। घायल व्यक्तियों को पुलिस व फायर टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकालकर 108 एम्बूलेन्स के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
*नाम पता घायल व्यक्ति*
1. सुशांत सैनी (उम्र 32 वर्ष) पुत्र श्री नंदकिशोर ,निवासी-10462 गली नंबर 3 बगीची अलाउद्दीन पहाड़गंज, दिल्ली
2. पारस सैनी (उम्र 32 वर्ष) पुत्र श्री सोहनलाल सैनी, निवासी- 4319 आर्य पुरा सब्जी मंडी रोशनारा रोड, दिल्ली।
*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक हेमकांत सेमवाल
2. अपर उप निरीक्षक विनोद चमोली
3. हेड कांस्टेबल 176 राजवीर
4. हेड कांस्टेबल 53 प्रेमचंद्र
5. हेड कांस्टेबल 157 दिनेश गौड़
6. कांस्टेबल 407 मनोज पंडवाला
7. होमगार्ड 1676 विनोद
8. फायर टीम लक्ष्मणझूला

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!