
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह द्वारा थाना समस्त प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत शैक्षणिक संस्थानों स्कूल/कॉलेजों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थो के दुष्प्रभावों, साइबर अपराध से बचाव, बाल अपराधों आदि सम्बन्धित जानकारी प्रदान कर जागरुक करने हेतु निर्देश किया गया है।
जिसके क्रम में थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज स्वर्गाश्रम जोंक तथा कोतवाली लैंसडाउन पुलिस टीम द्वारा अटल आदर्श इंटर कॉलेज सारी में छात्र-छात्राओं के साथ एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं के मध्य नये कानून BNS,BNNS से सम्बन्धित कुछ प्रमुख बिन्दुओं पर बच्चों से चर्चा-परिचर्चा कर इस समन्ध में जानकारी दी गई।लक्ष्मणझूला में छात्र-छात्राओं को थाना परिसर में कार्यालय का भ्रमण कराया गया जिसमें मुख्य रूप से महिला हेल्प डेस्क और पुलिस कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान बच्चों को सोशल मीडिया से होने वाली आपराधिक घटनाओं, साइबर अपराध से सुरक्षा,डिजीटल अरेस्ट, महिला सुरक्षा,गुड टच बेड टच,बाल अपराधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ ही मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए नशे की लत जैसी बुरी आदतों से बचने व ऐसे लोगों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही सुरक्षा सम्बन्धी नम्बरों साइबर हेल्प लाइन न0- 1930, डायल-112, महिला हेल्प लाइन न0-1090 व चाइल्ड हेल्प लाइन न0-1098 के बारे में भी जानकारी दी गयी। छात्र छात्राओं में जागरूकाता सम्बन्धी पंम्पलेटो का वितरण कर उन्हें अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने के लुए प्रेरित किया गया।


More Stories
मुज़फ्फरनगर की चरथावल पुलिस ने एक शातिर गौकश अभियुक्त को मुठभेड के बाद घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शस्त्र किया बरामद, आरोपी पुलिस पर फायर झोंक कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने गौ कश को तैमूरलंग बना कर भेज दिया अस्पताल !
चारधाम यात्रा–2026: सुरक्षा, समन्वय और सुदृढ़ व्यवस्था के साथ पौड़ी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।“जोन-सेक्टर प्लान के तहत कड़ी निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष तैनाती, CCTV सर्विलांस एवं व्यापक ब्रीफिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के दिये सख्त निर्देश।
श्री केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर दी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीं शुभकामनाएं,चारधाम यात्रा के दौरान यात्री क्लाइमेटाईजेशन का रखें ध्यान: महाराज*