
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
पौड़ी पुलिस ने रकम देकर ब्याज के बदले मोटा मुनाफा कमाने वाले सुदखोर को गिरफ्तार किया है प्राप्त सुचना के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में वादी दर्शन सिंह,निवासी-मानपुर कोटद्वार द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया कि एक व्यक्ति कुलदीप उर्फ चंद्र प्रकाश द्वारा उनसे ब्याज की अधिक धनराशि वसूलने के उपरांत भी आये दिन उन्हें धमकी देने के साथ साथ गाली गलौज भी करता है। जिसके आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-85/25,धारा-308(6), 352, 351(2) BNS अभियोग पजीकृत किया गया।
जिसके क्रम में विवेचक व पुलिस टीम द्वारा उक्त मामले की छानबीन की गयी जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि कुलदीप ब्याज पर पैसे देने का काम करता है व अधिक ब्याज दर पर पैसो को वसूल करता है। इस प्रकरण के सही पाये जाने पर आज दिनांक 18.3.2025 को अभियुक्त कुलदीप को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण में धारा-10(1),22, 23 उत्तर प्रदेश साहुकारी विनियम अधिनियम 1976 की भी बढ़ोतरी की गई है।
*नाम पता अभियुक्त*
1. कुलदीप उर्फ चन्द्रप्रकाश (उम्र 43 वर्ष पुत्र) स्व० श्री विजय लाल,निवासी-झण्डीचौड़ पश्चिमी कलालघाटी,कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0-85/25,धारा-308(6), 352, 351(2) BNS व धारा-10(1),22, 23 उत्तर प्रदेश साहुकारी विनियम अधिनियम।
*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक विनोद चपराना
2. आरक्षी बलदेव
3. आरक्षी रविंद्र भट्ट

More Stories
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी सब्ज़ी बेचने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक का कारोबार.!
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन,सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक.!
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन