
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के सभी थाना व यातायात प्रभारियों को शादी तथा त्यौहारी सीजन को देखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन चैकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को दिन एवं रात्रि में चलाए गये सघन चैकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने सबसे अधिक दस वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त