
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना व यातायात प्रभारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विशेष कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध दिन व रात्रि में सघन चैकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में थाना व यातायात प्रभारियों द्वारा रविवार को सांय से लेकर रात्रि तक एल्कोमीटर के साथ सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान कोतवाली पौड़ी द्वारा 2, थाना देवप्रयाग ने 2, महिला थाना श्रीनगर ने 1, थाना लक्ष्मणझूला ने 1, थाना सतपुली द्वारा 3, कोतवाली कोटद्वार द्वारा 8, यातायात कोटद्वार ने 1एवं यातायात श्रीनगर ने 2 वाहन चालकों, कुल मिलाकर शराब पीकर वाहन चला रहे 20 वाहन चालकों विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर चालकों की गिरफ्तारी के साथ-साथ वाहनों को सीज कर चालकों उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। पौड़ी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चेैकिंग अभियान लगातार जारी है।


More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी