
सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
*भीमताल पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार*
*लालकुआं, कालाढूंगी, हल्द्वानी पुलिस ने अवैध शराब के साथ 03 युवकों को तथा 01 वारन्टी को किया गिरफ्तार*
*एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में लगातार अभियान* चलाया जा रहा है।
*युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाने* हेतु *चप्पे-चप्पे पर सघन चैकिंग* अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
*श्री हरबंस सिंह एसपी सिटी क्राइम/यातायात, श्री सुमित पांडेय सीओ भवाली के पर्यवेक्षण* में *थानाध्यक्ष भीमताल श्री जगदीप नेगी के नेतृत्व* में नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए *01 युवक को चरस के साथ गिरफ्तार* कर थाने में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
*गिरफ्तारी-* विनोद कुमार पुत्र बालकृष्ण राम (उम्र 22 वर्ष) निवासी ग्राम भिगराडा ग्डयूडा पो0 भिगराडा थाना पाटी जिला चम्पावत।
*बरामदगी-* *349 ग्राम चरस*
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा थाना भीमताल
2- का0 जीवन कुमार
3- का0 रविशंकर पाठक
*अवैध शराब बरामद*
*थानाध्यक्ष कालाढूंगी श्री पकज जोशी के नेतृत्व में* पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करते हुए दौराने चैकिंग बाजपुर कालाढूंगी रोड से मोटेश्वर महादेव मन्दिर को जाने वाले रोड कालाढूगी से अभियुक्त *करन सिंह पुत्र इन्दर सिंह* निवासी ग्राम हरिपुरा हरसान थाना बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर को *33 पाउच अवैध अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार* कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 104/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
*गिरफ्तारी टीम-*
1- कानि0 अमनदीप सिंह
2- कानि0 अखिलेष तिवारी
3- कानि0 किशन नाथ
*कोतवाली लालकुआ-*
पुलिस टीम द्वारा चैकिंग दौरान *सौरभ राठौर पुत्र ओंकार* निवासी संजय नगर बजरी कंपनी लालकुआं के कब्जे से *30 लीटर कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार* किया गया तथा आवश्यक कार्यवाही की गई है।
*पुलिस टीम-*
1- अ0उ0नि0 कैलाश चंद्र
2- कानि0 कमल बिष्ट
3- कानि0 चंद्रशेखर
*कोतवाली हल्द्वानी* क्षेत्र में
*कुंवर गीत वाजपेई पुत्र दिनेश चंद्र* निवासी जीतपुर नेगी रामपुर रोड हल्द्वानी उम्र 23 वर्ष के *कब्जे से 54 पव्वे देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार* कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
*कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम द्वारा 01 वारंटी को किया गिरफ्तार*
*श्री डी आर वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं* के नेतृत्व में प्रकीर्ण फौजदारी बाद संख्या- 334/2024 धारा 125(3) सीआरपीसी से संबंधित *वारंटी नरेश कुमार पुत्र स्वर्गीय पुष्कर राम* निवासी रावत नगर 3, बिंदुखत्ता लाल कुआं को उसके मसकन से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसको बाद गिरफ्तारी मा0 न्या0 पेश किया गया।
*गिरफ्तारी टीम—*
1- उ0नि0 सोमेंद्र सिंह
2- कांस्टेबल दयाल नाथ
3- कांस्टेबल अशोक कंबोज


More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक