
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। पर्यटक सीजन में देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटक लैंसडाउन घूमने आ रहे है। पर्यटकों की सुरक्षा के साथ ही सुचारु यातायात व्यवस्था हेतु लैंसडाउन पुलिस द्वारा दिन-रात पैट्रोलिंग के अलावा गश्त व चैकिंग की जा रही है। लैंसडाउन बाजार में अपर उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार व होम गार्ड विकास कुमार को गश्त के दौरान एक लेडीज पर्स लावारिस अवस्था में बाजार में पड़ा हुआ मिला। पर्स में 1 सैमसंग का मोबाईल फोन, साढ़े चार हजार रुपए नगद, लेडीज सामान व आईडी आदि महत्वपूर्ण कागजात थे। दोनों कार्मिकों द्वारा आसपास पर्यटकों से जानकारी करने के बाद पर्स स्वामी से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया गया कि वह एक बुजुर्ग दम्पत्ति हैं और मेरठ से लैंसडाउन घूमने आए थे।फोटोग्राफी के दौरान पर्स रखकर भूल गए। पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त पर्स को बुजुर्ग दम्पत्ति के सुपुर्द किया गया। बुजुर्ग दम्पत्ति श्रीमती सुधा गोश्वामी ने पौड़ी की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक