राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। गत 19 सितंबर को थलीसैण निवासी ने थाना थलीसैण में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 18 वर्षीय छोटी बहन 15 सितंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई है जो अभी तक घर वापस नहीं आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा महिला से संबंधित अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल पुलिस टीम गठित किए जाने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद गुमशुदा युवती को नालासुपरा, मुम्बई से सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसके परिजनों के सपुर्द किया गया।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा प्रभारी सीआईयू कोटद्वार, अपर उपनिरीक्षक तनवीर अहमद, आरक्षी विनोद नेगी, आरक्षी हरीश सीआईयू कोटद्वार शामिल थे।

More Stories
नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाई
मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा, पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री
फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में दिखी उत्तराखण्ड की झलक, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए दक्षिण के फिल्म निर्माता