
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। जनपद के फायर सर्विस पौड़ी में नियुक्त ग्राम मलेथा, पोस्ट-चाई दमराडा, पौड़ी निवासी 55 वर्षीय फायर सर्विस चालक महावीर सिंह नेगी का आज ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पौड़ी ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा जांच उपरान्त उन्हें मृत घोषित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह और पुलिस परिवार द्वारा स्व0 महावीर सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर ससम्मान पुलिस गार्ड के शोक सलामी देने के साथ पुलिस लाईन पौड़ी में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्व0 महावीर सिंह वर्ष 1988 से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक