राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के निर्देश पर कोतवाली पौड़ी पुलिस ने चैकिंग के दौरान ग्राम ख़ूनीबड़ बेल, कोटद्वार निवासी अभियुक्त नितिन कुमार थपलियाल को पाटीसैण क्षेत्र से स्कूटी में 3 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये मय स्कूटी के गिरफ्तार किया। थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा भी चैकिंग के दौरान ग्राम चौपड़ा पो0 बाडयू निवासी अभियुक्त अंकित सिंह नेगी को एक वाहन में 2 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। उधर, कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने चैकिंग के दौरान पदमपुर, कोटद्वार निवासी अभियुक्त राकेश को गुलर पुल के पास से 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। तीनों अभियुक्तों के विरूद्ध सम्बन्धित थानों में आबकरी अधिनियम के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।

More Stories
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी