
आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध नशा/मादक पदार्थों की तस्करी तथा अवैध धन की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियेे गये है, जिसके क्रम में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए शराब/नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, इसी क्रम में आज दिनांक 01/04 /2024 को थाना राजपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान अंशाल ग्रीन वैली में एक खाली प्लॉट के पास से 02 अभियुक्तो पवन राघव को 37 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा दयानंद शर्मा को 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, कुल 51 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मौके से तस्करी में प्रयुक्त किये जा रहे 02 वाहनो को सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 80/24 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता अभियुक्तगण :-*
1- पवन राघव पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र सिंह राघव निवासी बापू नगर विवेक विहार थाना राजपुर, उम्र 35 वर्ष।
2- दयानंद शर्मा पुत्र सियाराम शर्मा निवासी बापू नगर विवेक विहार, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 33 वर्ष।
*बरामदगी-*
1- 51 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब *(अनुमानित कीमत करीब 05 लाख रुपये)*
2- वाहन HRYDER संख्या UK07FK6656
3- वाहन MARUTI SWIFT संख्या UK07AR5913
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 पी डी भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 विकेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी जखन
3- उ0नि0 शोएब अली, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
4- कांस्टेबल मुकेश
5- कांस्टेबल सत्येंद्र पवार,

More Stories
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी