
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गांव-गांव में जाकर लोगों को साइबर अपराधों और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में आज दिनांक 12.11.2024 को रिखणीखाल पुलिस टीम द्वारा ग्राम- धामधार में,सतपुली पुलिस टीम द्वारा सतपुली कस्बे में व देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा गांवों में जाकर ग्रामीणों और महिला मंगल दल के सदस्यों के बीच जन जागरूकता पाठशाला का आयोजन किया गया।इस दौरान वहां उपस्थित लोगों,महिला मंगल दल सदस्यों तथा बच्चों को बढ़ते साइबर अपराध, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों,युवा पीड़ी पर नशे के दुष्प्रभावों, महिला सम्बन्धी अपराध,बच्चों सम्बन्धी अपराधों तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करने आदि के विषय में जागरूक किया गया। साथ ही अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया। सभी लोगों को अपराधों से बचाव के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों साइबर हेल्प नम्बर-1930, डायल-112,महिला हेल्प लाइन-1090 के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी।इसके साथ ही जागरूकता सम्बन्धी पेम्पलेट्स को वितरण कर अपने आस पास सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर अन्य लोगों भी जागरूक कराने हेतु प्रेरित किया गया। पौड़ी पुलिस का गांव गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है।


More Stories
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, धाम की पहली पूजा हुई नरेंद्र मोदी के नाम !
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्प अपनाने की अपील की
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले, मुख्यमंत्री धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी