
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को दैनिक ड्यूटी के साथ साथ मानवता वादी भरे कार्यो को करने हेतु भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में राम झूला पुलिस चौकी पर सुनीता शर्मा,निवासी-मीरगंज,बरेली द्वारा आकर बताया गया कि वह अपने परिजनों के साथ यहां घूमने आई हुई हैं और परमार्थ निकेतन घाट पर नहाते समय उनका पर्स कहीं खो गया है जिसमें उनका एक मोबाइल फोन, ₹8000 नगदी, आधार कार्ड एवं अन्य जरूरी कागजात हैं। तथा कुछ समय पश्चात एक और पर्यटक लता शर्मा,निवासी-जयपुर राजस्थान के द्वारा भी उनके मोबाइल फोन (सैमसंग) का गंगा घाट पर कहीं गुम हो जाने की सूचना रामझूला पुलिस चौकी पर दी गई। इस दौरान वहां ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मी मुख्य आरक्षी मनोहरी लाल, महिला मुख्य आरक्षी बबीता व होमगार्ड विकास रावत द्वारा उक्तो दोनों पर्यटकों के साथ मिलकर गुम हुए पर्स व मोबाइल फोन की खोजबीन शुरू की गई। पुलिस कर्मियों द्वारा महिला द्वारा बताये गये गंगा घाटों व आस पास की दुकानों आदि पर सभी जगह जाकर मोबाइल की काफी खोजबीन की गयी। काफी मेहनत व प्रयास करने के पश्चात महिला के गुम हुए सैमसंग मोबाइल फोन व पर्स को बरामद कर पुलिस द्वारा सकुशल दोनों महिला के सुपुर्द किया गया। दोनों महिलाओं व उनके साथ आये परिजनों द्वारा खोये हुए फ़ोन व पर्स को वापस पाकर पौड़ी पुलिस का अभार प्रकट करते हुए त्वरित कार्यवाही की सराहना की गयी।
*पुलिस टीम*
1. हेड कांस्टेबल मनोहरी
2. महिला हेड कांस्टेबल बबीता
3. होमगार्ड विकास रावत

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!