राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में कोतवाली लैन्सडाउन पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा निर्गत NBW वारण्टी फौ0 वाद संख्या-323/2018, धारा- 138 NI Act से सम्बन्धित वारण्टी मौहम्मद तारीक कुरेशी जो लम्बे समय से फरार चल रहा था,को दिनॉक 14.10.2024 को बाघांट रोड, सतपुली से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
*अभियुक्त का नाम पता*
मौहम्मद तारीक कुरेशी पुत्र मौहम्मद आरीफ कुरेशी, नि0- मस्जिद के पास लैन्सडाउन जिला पौड़ी गढ़वाल, हाल- फ्रेस मटन शॉप बाघंट रोड सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।
*पंजीकृत अभियोग*
वाद संख्या- 323/2018, धारा- 138 NI Act
*पुलिस टीम*
1.अपर उपनिरीक्षक श्री सिद्धार्थ सिंह
2.मुख्य आरक्षी 189 नापु0 श्री गोपाल राम
3. आरक्षी 349 नापु0 श्री चन्द्रपाल
4. आरक्षी 99 नापु0 श्री कपिल

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं