राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
दिनांक 03.08.2024 को वादी श्री बलबीर सिंह रावत पुत्र स्व0 गोविन्द सिंह रावत, निवासी-सिताबपुर, कोटद्वार पौडी ने कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के बेटे की ट्यूशन सेन्टर जल निगम से नीचे P.N.C. कोचिंग सेन्टर से KROSS-K-40 साईकिल चोरी कर दी है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-195/2024, धारा 305 (B) B.N.S बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा कोटद्वार शहर में साइकिल चोरी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण करने के साथ-साथ अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया।
जिसके क्रम में श्रीमती जया बलोनी अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, विभव सैनी पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी सुरागरसी कर उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त नौशाद को बुद्धा पार्क से डिग्री कॉलेज की तरफ जाने वाली रोड़ से मय 05 चोरी की साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
*अभियुक्त का नाम पता*
नौशाद (उम्र-24 वर्ष) पुत्र शमशाद, निवासी-जसवंतपुर लुकाधडी,थाना नजीबाबाद, जिला-बिजनौर उ0प्र0।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0-195/2024, धारा 305 (B) B.N.S
*बरामद माल*
05 साईकिल
*पुलिस टीम*
1. अपर उपनिरीक्षक जयपाल सिहं
2. आरक्षी 425 ना0पु0 चन्द्रपाल
3. आरक्षी 379 ना0पु0 दीपक

More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !