
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। प्राकृतिक आपदा की गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा आमजन जीवन के बीच पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बने रहकर लोगों को की मदद के लिए करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। थलीसैंण क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण लापता हुए मजदूरों की तलाश या सैजी गांव जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहां लगातार ऐसे कठिन समय में पौड़ी पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ दिन-रात सर्च अभियान, राहत व बचाव जैसे कार्यों में जुटी हुई हैं। थलीसैंण में लापता मजदूरों का पता लगाने के लिए सर्च अभियान बिना रुके अभी भी जारी है। विषम परिस्थितियों, खराब मौसम और लगातार बरसात के बावजूद जवानों का हौसला कम नहीं हुआ है। दूसरी ओर सैजी गांव में पुलिस और एसडीआरएफ न केवल राहत सामग्री पहुंचा रही हैं, बल्कि प्रभावित परिवारों को मानसिक सहारा और सुरक्षा का भरोसा भी दे रही हैं।


More Stories
बिहारी महासभा ने धूमधाम से मनाया कद्दू भात का पर्व, 4 दिन के छठव्रत का हुआ प्रारंभ* *कांच ही बांस के बहंगिया…” और “केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल…” जैसे पारंपरिक छठ गीतों पर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर ।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की वारंटियो पर ताबडतोड कार्यवाही, 3 दिनों में 15 वारंटियो को किया गिरफ्तार
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार