
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा चारधाम यात्रा-2025 के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के साथ ही यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराये जाने व उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 03.05.2025 को श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा वाहनों (ट्रको, बसों व अन्य वाहनों) की सघन चेकिंग हेतु अलग-अलग बैरियरों पर (कीर्तीनगर पुल, NIT, आवास विकास, पौड़ी चुंगी) चेकिंग की जा रही थी इस चेकिंग के दौरान कीर्तिनगर पुल के पास एक मालवाहक वाहन सं0 UK 17 CA 3214 (छोटा हाथी) को रोका गया जिसे चालक इब्राहिम निवासी कुनाव लक्ष्मणझूला द्वारा चलाया जा रहा था। चालाक द्वारा अपने मालवाहक वाहन (छोटा हाथी) में ओवर लोडिंग कर 15 व्यक्तियों को बैठाया गया था। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त चालक के वाहन सं0 UK 17 CA 3214 (छोटा हाथी) को मौके पर सीज किया गया तथा अन्य वाहन में सवार व्यक्तियों के विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।

More Stories
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित* *पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी.!
बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द,105 शिकायतें, कई गंभीर मामले; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश.!
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने अवैध नशे पर किया बड़ा प्रहार,मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे अवैध गांजा किया बरामद.!