
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
दिनांक 14.10.2025 को वादिनी मधु नेगी द्वारा कोतवाली कोटद्वारा में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी के खाते से 1,34,999 रू0 की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-258/2025, धारा- 318(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में धोखाधड़ी, साइबर अपराध, आर्थिक अपराध एवं अवैध रूप से धन अर्जित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार श्री प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सर्विलांस, बैंक खातों की जांच एवं लगातार सुरागरसी के माध्यम से प्राप्त जानकारी का विश्लेषण किया गया। जांच में अब्दुल रज्जाक, निवासी- फतेहपुर पश्चिम बंगाल की प्रकरण में संलिप्तता प्रकाश में आई। जिसके पश्चात अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई, लेकिन अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था और अपना मोबाइल भी प्रयोग नहीं कर रहा है। जिसके पश्चात अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर ₹2,000 का इनाम घोषित किया गया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को गैर-प्रांत पश्चिम बंगाल भेजा गया, जहां टीम द्वारा बेहतर तकनीकी सर्विलांस, लगातार सुरागरसी एवं प्रभावी टीमवर्क के माध्यम से अभियुक्त की लोकेशन एवं गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई। पुलिस टीम की सतर्कता एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप फरार चल रहे अभियुक्त अब्दुल रज्जाक को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पुलिस टीम*
1.उ0नि0 राजा राम डोभाल
2.हे0का0 108 उत्तम सिंह चौहान

More Stories
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित