
मुज़फ्फरनगर की थाना बुढाना पुलिस ने मुठभेड के बाद एक 1 शातिर/वांछित वाहन चोर अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार गिरफ्तार करते हुए आरोपी के कब्जे से अवैध शस्त्र और 1 मोटरसाईकिल बरामद की है प्राप्त जानकारिनके अनुसार दिनांक 20.09.2026 को थाना बुढाना पुलिस द्वारा क्राउन स्कूल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंदवाडा की ओर से मोटरसाइकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। मोटरसाइकिल सवार चेकिंग हेतु नही रूका तथा तेजी से वापस मुडकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया। आगे चलकर बदमाश की मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर गिर गई तथा वह मोटरसाइकिल को वहीं छोडकर ईंख के खेत में घुस गया। पुलिस द्वारा बदमाश की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। बदमाश द्वारा स्वंय को पुलिस से घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म व नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। थाना बुढाना पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* बिलाल उर्फ मंकी पुत्र इस्तकार नि0 खैर नगर थाना दिल्ली गेट जनपद मेरठ ।
*बरामदगी का विवरण-*
▪️ 01 अवैध तमंचा 315 बोर
▪️ 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
▪️ 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल (बिना नंबर)
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0 419/2026 धारा 109(1)/317(5) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना जनपद मु0नगर ।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त बिलाल उर्फ मंकी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 25/2025 धारा 317(5) बीएनएस थाना रोहटा जनपद मेरठ ।
*2.* मु0अ0सं0 136/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना नौचन्दी मेरठ ।
*3.* मु0अ0सं0 174/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना नोएडा सैक्टर-24 कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर ।
*4.* मु0अ0सं0 10808/2025 धारा 305(बी) बीएनएस थाना पंजाबी बाग दिल्ली
*5.* मु0अ0सं0 2210/025 धारा 305(बी) बीएनएस थाना साउथ दिल्ली
*6.* मु0अ0सं0 10473/025 धारा 305(बी)/317(2)/345(3)/3(5) बीएनएस थाना सफदरजंग दिल्ली ।
*7.* मु0अ0सं0 10033/025 धारा 305(बी)/317(2)/345(3)/3(5) बीएनएस थाना विवेक बिहार दिल्ली।
*8.* मु0अ0सं0 481/2024 धारा 305(बी) बीएनएस थाना खेरकीदौला जिला मानेश्वर गुडगाँव हरियाणा ।
*9.* मु0अ0सं0 298/014 धारा 379/411 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद मेरठ ।
*10.* मु0अ0सं0 319/2014 धारा 420/414/411 भादवि0 थाना कोतवाली मेरठ ।
*11.* मु0अ0सं0 532/014 धारा 420/379/411 भादवि0 थाना ब्रहमपुरी मेरठ ।
*12.* मु0अ0सं0 366/014 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली मेरठ ।
*13.* मु0अ0सं0 224/014 धारा 379/411 भादवि थाना देलहली गेट जनपद मेरठ ।
*14.* मु0अ0सं0 233/026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना नौचंदी जनपद मेरठ । *वांछित*
*15.* मु0अ0सं0 419/2026 धारा 109(1)/317(5) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना जनपद मु0नगर ।
*नोट-* थाना बुढाना पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त बिलाल उर्फ मंकी उपरोक्त शातिर किस्म का वाहन चोर अभियुक्त है जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों पर चोरी/गैंगस्टर एक्ट आदि गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं साथ ही अभियुक्त थाना नोचंदी, मेरठ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 233/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित है।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 सुभाष अत्री थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 ललित कसाना थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 छविकान्त थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 आशीष चौधरी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*5.* उ0नि0 शुभम सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*6.* है0कान्स0 640 निवेश थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*7.* है0का0 93 संजय कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*8.* है0का0 64 सुनील कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*9.* का0 1311 गौरव पूनिया थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

More Stories
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट