
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून क़ी कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र में हुई स्नैचिंग की घटना का 24 घंटे के अन्दर खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस ने पकडे गये अभियुक्त के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद भी बरामद कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक- 12/10/2026 को वादी भास्कर घिल्डियाल निवासी मोनाल एन्क्लेव, बंजारावाला, पटेलनगर के द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि एक रैपीडो चालक मोनाल एनक्लेव के पास पैदल जा रही उनकी पत्नी के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पर मु0अ0स0- 751/26 . धारा 304(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
सरेराह हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा उनके अनावरण तथा उसमे शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर पुलिस टीम का गठन करते हुए टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल अभियुक्त के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में मोबाइल स्नेचिंग/लूट की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की अद्यतन स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों से मात्र 24 घंटे अंदर पुलिस टीम द्वारा स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त आरिफ को आज दिनांक 13-11-2026 को मुखबिर की सूचना पर पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ऑटो बरामद किया गया।
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह रपीडो में काम करता है तथा नशे के आदि है, अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके उसके द्वारा उक्त स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
आरिफ पुत्र शमशाद निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेल ₹नगर, उम्र- 27 वर्ष
*बरामदगी :-*
1- घटना में छीना गया 01 मोबाइल वीवो कंपनी
2- घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ऑटो- UK 07 TD–4731
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० ओमवीर सिंह
2- कां० विपिन
3- कां० अरविंद

More Stories
अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीवीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने गांधी पार्क में रखा मौन उपवास, दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाये जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने किया मौन सत्याग्रह
मोबाइल/लैपटॉप में एंटीवायरस एप को बेचने के नाम पर विदेशियों से ठगी करने वाले गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में, *किराये के फ्लैट में अवैध रूप से कॉल एजेंसी/सेन्टर संचालित कर रहे 5 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, *ऋषिकेश क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 4 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार