October 14, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मोबाइल/लैपटॉप में एंटीवायरस एप को बेचने के नाम पर विदेशियों से ठगी करने वाले गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में, *किराये के फ्लैट में अवैध रूप से कॉल एजेंसी/सेन्टर संचालित कर रहे 5 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

दिनाँक – 12/10/2026 की रात्रि में पुलिस को राजपुर क्षेत्र में एक फ्लैट में कुछ लोगो द्वारा अवैध कॉल एजेंसी/सेंटर संचालित किये जाने तथा कॉल सेन्टर के माध्यम से विदेशी नागरिकों व अन्य लोगों के साथ धोखाधडी किये जाने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर राजपुर पुलिस द्वारा टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा दिनाँक 12-13/10/2026 की रात्रि में राजपुर क्षेत्रान्तर्गत आर्चिड पार्क, तरला नागल रोड पर स्थित एक फ्लैट पर फर्जी कॉल एजेंसी/ सेन्टर संचालित करने वाले 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 04 लैपटाप, 01 आईपैड व ठगी हेतु इस्तेमाल किये जा रहे अन्य उपकरण बरामद हुए। पुलिस द्वारा बरामद उपकरणों को कब्जे में लेते हुए मौके से 03 वाहनो को सीज किया गया।

अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना नाम (1)- आशीष नागर (2)-अक्षत शर्मा (3)-अंश (4)-राज सिंह (5)-अभिनव सिंह तथा उक्त कॉल एजेंसी/सेन्टर के माध्यम से विदेशी ग्राहकों को उनके फोन/लैपटॉप में एंटी वायरस डालने के नाम से धोखाधड़ी करना बताया गया। गिरफ्तार पांचों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजपुर पर धारा 318(4)/3(5) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पूछताछ का विवरण:-*

पूछताछ में मुख्य अभियुक्त आशीष द्वारा बताया गया कि वह पहले नोएडा स्थित एक कॉल सेन्टर में काम करता था, जहां उनके द्वारा विदेशी नागरिको को कॉल कर इसी प्रकार धोखाधडी की जाती थी। 03 माह पूर्व वह उक्त नौकरी को छोडकर देहरादून आ गया तथा देहरादून में अलग-अलग जगहों पर काम करने लगा। काम के दौरान उसके द्वारा एक वर्चुअल मोबाइल नंबर लिया गया था, जिसे उसने बीटीसी बॉस नाम से सेव किया गया था। देहरादून में उसके द्वारा राजपुर क्षेत्र में एक फ्लैट किराये पर लेकर उसमें अपने साथियों के साथ फर्जी कॉल एजेंसी/ सेंटर संचालित किया जा रहा था, जिसके लिए उसके द्वारा विदेशी नागरिकों के करीब 5000 मोबाइल नंबर खरीदे गये थे, जिन्हें वह स्वयं व अपने साथियों के माध्यम से गूगल वॉइस एप के द्वारा कॉल कर उनके फोन मे खराबी होने तथा उसे ठीक करने के एवज में उनके मोबाइल पर एण्टीवायरस एप डाउनलोड करने की जानकारी देते थे तथा एप को उन्हें देने के एवज में उनसे 100 डालर कीमत का गिफ्ट कार्ड खरीदवाकर उसका नम्बर बताने अथवा फोटो मंगाया जाता था, जिसे उनके द्वारा बीटीसी बॉस के नाम से सेव किए गए वर्चुअल नंबर पर भेजा जाता था तथा उसके एवज में उनके खातों में अलग-अलग नंबरों से पैसे आते थे। गिफ्ट कार्ड मिलने के बाद उनके द्वारा केवल कुछ ग्राहकों को ही एंटीवायरस ऐप उपलब्ध कराया जाता था।

उक्त गिफ्ट कार्ड को वे सस्ते दामों में विदेशी नागरिकों को बेच देते थे, जिसके एवज में उनके द्वारा भी उनके खातों में पैसा डाला जाता था। उनके द्वारा जितने भी विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी की गई है, उनमे से अधिकतर अमेरिका तथा कनाडा के है। अपनी कॉल एजेंसी/सेन्टर को उनके द्वारा एक स्थान पर कुछ समय के लिये ही संचालित किया जाता था, जिसके उपरान्त वो जगह बदल देते थे, ताकि पुलिस या किसी अन्य एंजेसी को उनके विषय में कोई जानकारी न हो सके।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

1- आशीष नगर पुत्र अखिल नागर निवासी 93 मोरिवाड़ा थाना कोतवाली सिटी मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष
2-अक्षत शर्मा पुत्र अरविंद शर्मा निवासी 122 शाहखाकी चौक थाना कोतवाली सिटी मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष
3-अंशु मुद्गल पुत्र मनीष मुद्गल निवासी 36 अनूप नगर फाजलपुर मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष
4-राज सिंह पुत्र अजय कुमार निवासी सिलवारा रोड सिविल लाइन थाना सिलवारा रोड जनपद सुलतानपुर उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष
5-अभिनव सिंह पुत्र सुनील कुमार निवासी 1101/12 थाना शास्त्री नगर जनपद सुलतानपुर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष।

*बरामदगी:*
1- मोबाइल फोन-14
2- लैपटॉप-04
3-चार्जर-05
4-आईपैड-01
5-लग्जरी वाहन-03(आई-20, वरना तथा थार)

*पुलिस टीम-*
1- उ०नि० पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- व०उ०नि० विजेंद्र कुमाई, थाना राजपुर
3- उ०नि० अनित कुमार, चौकी प्रभारी जाखन
4- कां0 मोहित
5- का0 अमित
6- कां0 अंकुल
7- कां0 नीरज
8- कां0 प्रशांत
9- म0कां0 सुमित्रा

You may have missed

Share