
दिनांक 30-01-2024 को वादिनी श्रीमती नीतू गुप्ता पत्नी विकास गुप्ता निवासी 56/73 गुरु रोड, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र अपने घर से किसी अज्ञात चोर द्वारा सोने व चाँदी की ज्वैलरी चोरी होने के सम्बन्ध मे दाखिल किया गया। जिस पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 74/2024 धारा-380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को आवश्यक निर्देश दिए गए, जिस पर कोतवली पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले मार्गो लगे कुल 65-70 सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों को चैक किया तथा सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप मुखबिर खास की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त शुभम थापा पुत्र चाक थापा निवासी किरायेदार मुन्नालाल गाँधीग्राम थाना पटेलनगर देहरादून मूल पता कादो गाँव थाना सिला, जिला काठमाण्डू, नेपाल उम्र- 22 वर्ष को सब्जी मण्डी पटेलनगर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा गुरु रोड पटेलनगर से चोरी करना स्वीकार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की ज्वैलरी बरामद की गई। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
शुभम थापा पुत्र चाक थापा निवासी किरायेदार मुन्नालाल गाँधीग्राम, थाना पटेलनगर देहरादून मूल पता कादो गाँव, थाना सिला, जिला काठमाण्डू, नेपाल, उम्र- 22 वर्ष ।
*अभियुक्त से बरामद माल*
1- अंगूठी- 01
2- नथ- 01
3- टाॅप्स -02 जोडी
4- पाजेब-01 जोडी
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 सन्दीप कुमार, कोतवाली पटेलनगर
2- अ0उ0नि0 विजेन्द्र सिह,
3- कानि0 राहुल कुमार,
4- कानि0 राजकुमार

More Stories
देश की आजादी की 80 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली तिरंगा यात्रा.!
स्वतंत्रा दिवस से पूर्व देहरादून पुलिस अलर्ट मोड़ पर, शहर से लेकर देहात तक चला सघन चेकिंग अभियान, होटलों धर्मशालो सहित खंगले रेलवे स्टेशन और बस अड्डे,हर शख्स की सुरक्षा ही हमारा पहला कर्तव्य -एसएसपी देहरादून प्रमेंद डोभाल.!
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में निकली भव्य तिरंगा यात्रा* *न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग.!