October 5, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस ने अंधेरा बाटने वाली चांदनी को किया गिरफ्तार, पकड़ी गई आरोपी महिला नशा बेच कर युवाओं को धकेल रही थी नशे क़ी गहरी खाई मे, देहरादून पुलिस ने आरोपित महिला से करीब दो किलो अवैध चरस क़ी बरामद.!

 

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

देहरादून क़ी कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकड़ी गई अभियुक्ता के कब्जे से करीब दो किलो अवैध गांजा बरामद किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पटेल नगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक – 03/10/2026 को चेकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर चांदनी को 01 किलो 74 ग्राम अवैध गांजा के साथ पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्ता से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गई थी तथा बरामद गांजे को वह थोड़ी थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने के फिराक में थी।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता :-*

 

चांदनी पत्नी हसमुल्लाह निवासी न्यू पटेल नगर, साधना फोटो स्टूडियो का पास, थाना पटेल नगर, उम्र 32 वर्ष

 

*बरामदगी:-*

 

1 किलो 74 ग्राम अवैध गांजा

 

*पुलिस टीम:-*

 

1- उ०नि० आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार

2- कां० राहुल

3- कां० राजदीप

4- म०कां० संजू

You may have missed

Share