गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गोपेश्वर महाविद्यालय में बुधवार को हिंदी विभाग की ओर से पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पल्लवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय में आयोजित भाषण का विषय “पंडित गोविंद बल्लभ पंत का भारतीय समाज एवम राजनीति पर योगदान“ निर्धारित किया गया। इस प्रतियोगिता में पल्लवी ने प्रथम, प्रदीप ने द्वितीय और काव्यांजलि ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. डीएस नेगी, डॉ. विनीता रावत, डॉ. मनीष कुमार मिश्रा रहे। मंच संचालन डॉ. दिकपाल कंडारी ने किया। हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ. भावना मेहरा की ओर से निर्णायकों, सभी प्रतिभागियों और उपस्थित श्रोताओं का धन्यवाद किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. संध्या, डॉ. दिनेश पंवार और शिवानी सहित स्नातक और परास्नातक के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories
*उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा,. राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का किया विधिवत शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग