
श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में आज परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसके आयोजक जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी देहरादून रहे
लगभग 329 लाभार्थियों ने उठाया लाभ
जिला होम्योपैथिक चिकित्सा के सहयोग और पूर्व विधायक मान0 राजकुमार,पूर्व नेता विपक्ष श्री नीनू सहगल जी के भागीरथी प्रयासों से आज कैंप आयोजित किया गया जिसमें डेंगू से बचाव के साथ ही वायरल फीवर अन्य बीमारियों की जांच कर चिकित्सक परामर्श पर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई कैंप लगभग 10:00 बजे से प्रारंभ हो गया और लगभग 1:00 बजे तक जब तक लाभार्थी आते रहे चलता रहा चिकित्सक महोदय ने अवगत करवाया कि दोपहर तक लगभग 329 बड़े- बच्चे मातृ शक्ति आदि में कैंप का लाभ उठाया
आसपास की रखें सफाई
माननीय विधायक राजकुमार जी ने हुआ पार्षद मीनू सहगल ने संयुक्त रूप से कहा कि आज आम जनता बीमारी के कारण परेशान हो रही है अस्पताल में लंबी लंबी लाइनों में लगाकर प्रतीक्षा कर रही है ऐसे में जनता के बीच में जाकर यह जनपद देहरादून में पहला प्रयास किया गया जिसके लिए सेवादल बधाई का पात्र है इस प्रकार के कैंप अन्य स्थानों पर भी आयोजित होंगे साथ ही उन्होंने आम जनता से भी जागरूक होने का आह्वान किया तथा अपने आसपास एकत्र हो रहे गंदे पानी व डेंगू के लार्वा आदि को साफ करने का आह्वान किया
प्रातः जय घोष के साथ प्रारंभ हुआ कैंप
कैंप प्रारंभ होने से पूर्व दिगंबर दिनेश पुरी जी दिगंबर भागवत पुरी जी के साथ माननीय पूर्व विधायक राजकुमार पूर्व नेता विपक्ष श्री नीनू सहगल जी ने भगवान भोलेनाथ से सभी के स्वस्थ होने की प्रार्थना की और अपना स्वास्थ्य जांच करवा कैंप का शुभारंभ किया चिकित्सकों की टीम में डॉक्टर इंदु यादव जी अजयकांत गैरोला जी, राजेंद्र कुमार जी रहे

शिविर में मुख्य रूप से संजय गर्ग राहुल शर्मा, राजेश उनियाल, दिनेश गुप्ता, विकी गोयल,गगन छाछर, नागेश रतूड़ी, नवीन गुप्ता, दीपक मित्तल, सुनील कुमार बंगा, अजय गुप्ता,अमित गोयल,अशोक ठाकुर आदि लोग शामिल रहे।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!