
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने जिलो और नगर क्षेत्रों में प्रमुख स्थलो पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें और ज़रूरतमंदों को कम्बल और गर्म कपङे उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें। कल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी की जयंती और सुशासन दिवस से इस काम को अभियान की तरह लिया जाए। सीएम ने कहा कि बेघरों के सर्दी से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कम्बल और गर्म कपङों का पर्याप्त प्रबंध किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम और तहसीलदारो की जिम्मेदारी होगी। इस काम में आम जन का भी सहयोग लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों का भी अधिकारी निरीक्षण करें।

शनिवार देर सांय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल सहित देहरादून के विभिन्न स्थानों पर ज़रूरतमंदों को कम्बल वितरित किये। मुख्यमंत्री ने घंटाघर के समीप स्थित रैन बसेरे व अन्य का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों में रुके लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों की स्थिति की भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरो की स्थिति में और सुधार किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही शहर में जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिया।

More Stories
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ,वीवीआईपी रूट, प्रवास स्थल तथा कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश.!
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने रंगदारी तथा जानलेवा हमले के आरोपी अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी के साथी ने जेल में अपने साथ बंद एक अन्य व्यक्ति से मांगी थी 30 लाख के रंगदारी,
मसूरी झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में समाई कार,कार मे चार लोग थे सवार; पुलिस और एस डी आर एफ पहुंची मौके पर,रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही भारी दिक्कत.!