मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु नानक जी के प्रकाशोत्सव एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इस प्रकाश उत्सव पर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु नानक जी ने समाज में ऊंच नीच, भेदभाव, वैमनस्यता को दूर करने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, एकता, शान्ति एवं सौहार्द का संदेश आज पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा