
आज दिनांक 03 मार्च 2023 को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, रुद्रप्रयाग द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग रुद्रप्रयाग से पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन, उपनिरीक्षक ज्योति कण्डारी व महिला आरक्षी साधना शुक्ला को महिलाओं का संरक्षण एवं सुरक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट कार्य किए जाने के फल स्वरुप वर्ष 2022 के *”महिला श्री”* सम्मान से सम्मानित किया गया है।
*जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की ओर से सम्मानित हुए अधिकारी/कार्मिकों को शुभकामनायें प्रेषित की जाती हैं।*
इस कार्यक्रम के अवसर पर उपनिरीक्षक ज्योति पंवार द्वारा उपस्थित महिलाओं को साइबर क्राइम, महिला सम्बन्धी अपराध एवं बचाव, उत्तराखण्ड पुलिस एप के अन्तर्गत गौरा शक्ति योजना के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ