
चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार)डोईवाला
रविंद्र सिंह खनन पट्टा धारक तहसील डोईवाला द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2023 को डोईवाला उपजिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी को अवगत कराया गया कि तहसीलदार डोईवाला एवं खनन मोहर्रर द्वारा जो दो डंपर अवैध खनन में सीज कर चौकी लाल थप्पड़ में सुपुर्द किए गए हैं, उनमें जो रवाना प्रस्तुत किया गया है वह मेरी फर्म से जारी नहीं है ,अतः इसकी जांच की जाए ।
शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा फर्जी रवन्ना के संबंध में तहसीलदार डोईवाला से जांच करवाई गई तथा इसकी रिपोर्ट जिला खनन अधिकारी देहरादून को प्रेषित की गई । फर्जी रवाना की पुष्टि होने के उपरांत शुक्रवार 3 मार्च 2023 को श्री कुंदन सिंह सलाल खनिज मोहर्रर द्वारा कोतवाली डोईवाला में मुकदमा दर्ज कराया गया ।

More Stories
देहरादून मे नाज़ायज़ मदरसों पर चला प्रसासन का डंडा, बिना पंजीकरण संचालित एक मदरसा को किया सील,बिना अनुमति के चलने वाले दो अन्य मदरसों के संचालकों से लिया गया शपथ-पत्र.!
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर आया नेहरू कॉलोनी पुलिस की गिरफ्त में,अभियुक्त के कब्जे से लगभग 02 लाख रुपए से अधिक मूल्य की 7.50 ग्राम स्मैक व तस्करी मे प्रयुक्त स्कूटी हुई बरामद.!
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद