
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में चिकित्सा प्रबंधन समिति राजकीय जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) की संचालन मण्डल समिति की बैठक ली।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। तथा समिति के सदस्यों के साथ विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के साथ ही उपचाररत लोगों को गुणवक्तापूर्वक भोजन उपलब्ध कराया जाए, तथा भोजन की निरंतर जांच भी की जाए। उन्होंने चिकित्सालय में अटल आयुषमान कार्ड एवं आयुषमान कार्ड बनने एवं उपयोग की जानकारी प्राप्त की गई जिस पर बताया गया कि चिकित्सालय में कार्ड बनाने हेतु स्टाफ रखा गया है। जिससे आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं वैध अभिलेख दिखाकर कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने चिकित्सालय के बायोमैडिकल वेस्ट के निष्पादन की जानकारी प्राप्त करते हुए इसकी माॅनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने औषधियों की खपत की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा सदस्यों की ओर से टैण्डर प्रक्रिया में शामिल किए जाने के अनुरोध पर उन्होंने समिति के अध्यक्ष से सहमति प्राप्त करने के निर्देश समिति के सचिव प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को दिए। अपर जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में उपलब्ध सिटी स्कैन सुविधा की दर कम किए जाने हेतु हुई चर्चा पर समिति की ओर से प्रस्ताव शासन को प्रेषित किए जाने को कहा। साथ ही चिकित्सालय में सोलर ऊर्जा प्लान्ट लगाते हुए ऊर्जा खपत की आपूर्ति करने पर बल दिया।
इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय सचिव/सदस्य डाॅ0 शिखा जंगपागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 संजय जैन, जनसम्पर्क अधिकारी प्रमोद पंवार, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, वरिष्ठ पैथौलाॅजिस्ट/एसएमओ जिला चिकित्सालय डाॅ0 जे0पी0 नौटियाल, मा0 सांसद टिहरी के प्रतिनिधि विनोद खण्डूरी, मा0 विधायक राजपुर क्षेत्र के प्रतिनिधि ओम कक्कड़, मा0 मेयर नगर निगम देहरादून के प्रतिनिधि आशीष नागरथ, समाज सेवक राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी कार्यकर्ताओ से SIR से जुड़े कार्य मे सहयोग करने की कि अपील.!
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,