
तहसील प्रतापनगर के ग्राम सौंदी, दीनगांव, मुखमालगांव, सिलोडा, खुर्मोला आदि में अवैध भांग की खेती होने की सूचना प्राप्त हुई। मयूर दीक्षित जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी प्रताप नगर द्वारा चार टीमों का गठन किया गया ।
टीम मे तहसीलदार प्रतापनगर चंद्रमोहन पांडे, महिपाल सिंह रावत थाना अध्यक्ष लंबगांव, प्रशांत बहुगुणा उप निरीक्षक थाना लंबगाँव, जी एल शाह कानूनगो , रविंद्र चमोली फॉरेस्टर, अंजलि रावत फॉरेस्ट गार्ड, सरोजिनी रावत कांस्टेबल, पाराशर प्रसाद, रविंद्र पांडे, सुनील नेगी, राजस्व उप निरीक्षक सहित 20 से अधिक कर्मचारी एवं अधिकारी इस अभियान में सम्मिलित हुए।
इस अभियान के अंतर्गत ग्राम सौंदी, दीनगांव, मुखमालगांव, सिलोडा, खुर्मोला मे 70 नाली से अधिक भूमि पर अवैध भांग की खेती को विनष्ट किया गया। मौके पर ही अवैध खेती को काटकर उसको जलाया गया ताकि कोई भी उपयोग में न लाया जा सके।
इस दौरान उप जिलाधिकारी प्रताप नगर तथा थाना अध्यक्ष लंबगांव द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक कर एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य विधिक जानकारी जानकारी दी गई।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा