🌀 आज दिनांक 14-08-2025 को *साइबर क्राइम, महिलाओं से संबंधित अपराधों, यातायात नियमों, नए कानूनों से संबंधित एवं नशे के दुष्प्रभावों के विषयों पर देवप्रयाग पुलिस ने आयोजित किया जन-जागरुकता अभियान ।आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद टिहरी गढ़वाल* के आदेशानुसार जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था ।
🌀 इसी क्रम में आज देवप्रयाग पुलिस द्वारा छात्र- छात्राओं को नए कानूनों, विभिन्न अपराधों की जानकारी देकर जन-जागरूक किए जाने को लेकर थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा पतंजलि गुरुकुलम मूल्या गांव, देवप्रयाग में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
🌀 कार्यक्रम में छात्राओं एवं अध्यापकों को साइबर क्राइम, महिला व बाल अपराध, पॉक्सो आदि जैसे गंभीर अपराधों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। फाइनेंशियल फ्रॉड, महिला एवं बालकों से संबंधित अपराध, पॉक्सो एवं अन्य अपराधों पर संबंधित टोल फ्री नंबरों यथा- 1930, 1090, 1098, 112 पर सूचना देने हेतु जागरूक किया गया ।
🌀 जन-जागरुकता कार्यक्रम में लगभग 100- 110 छात्राओं मय अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य साध्वी देवश्रुति जी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम को लेकर पुलिस विभाग का धन्यवाद प्रकट किया गया।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक