June 25, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून मे मोहर्रम पर जुलूस को लेकर एसएसपी प्रमेंद डोभाल के निर्देश पर पुलिस ने जारी किया यातायात रुट प्लान, जुलुस से पहले 2 बजे से लागू होगा रुट डायवर्ट प्लान, घर से निकलने से पहले जान ले कौन कौन सी सड़को को कब कब किया जायेगा बंद.!

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

मोहर्रम पर जुलूस के दृष्टिगत एसएसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने यातायात रुट प्लान जारी कर दिया है जो दो बजे दोपहर से लागू हो जायेगा.

1. जुलूस के ईसी रोड़ से प्रस्थान करने पर ईसी रोड़ की ओर कोई ट्रैफिक नही आयेगा, यूकेलिप्टस चौक,बेनी बाजार,सर्वे चौक से यातायात डायवर्ट किया जायेगा ।

 

2. जुलूस के सर्वे चौक पास करने पर ईसी रोड़ का यातायात सामान्य किया जायेगा व सर्वे चौक से परेड ग्राउण्ड की ओर कोई यातायात नही भेजा जायेगा, यातायात क्रास रोड़ से बुद्धा चौक होते हुए जायेगा ।

 

3. परेड ग्राउंड से रोजगार तिराहा, कान्वेन्ट तिराहा,लैन्सडॉन चौक की ओर मोहर्रम का जुलूस जायेगा जिस दौरान जुलूस के सापेक्ष कोई भी यातायात नही भेजा जायेगा, यातायात सर्वे चौक की ओर भेजा जायेगा ।

 

4. जुलूस लैन्सडॉन चौक से दर्शनलाल चौक जाने पर सर्वे चौक का यातायात सामान्य कर दिया जायेगा, व लैन्सडॉन दर्शनलाल चौक की ओर कोई यातायात नही भेजा जायेगा ।

 

5. दर्शनलाल चौक,तहसील चौक,इनामुल्ला बिंल्डिंग की ओर जुलूस जाने पर जुलूस के पीछे कोई यातायात नही भेजा जायेगा, यातायात दर्शनलाल चौक,बुद्धा चौक,दून चौक, द्रोण होटल कट की ओर भेजा जायेगा ।

 

6. इनामुल्ला बिल्डिंग पर जुलूस समाप्त होने पर सम्पूर्ण यातायात सामान्य कर दिया जायेगा ।

 

*विक्रम एवं सीटी बसों का डायर्वजन प्लान*

जुलूस के सर्वे चौक पहुँचने से पहले 3, 5, 8, 2 न0 विक्रम, प्रेमनगर व कैन्ट से आने वाले विक्रमों को निम्न प्रकार से डायवर्ट किया जायेगा –

 

 *3 न0 विक्रम,* रेसकोर्स चौक से वापस – रेसकोर्स पीएनबी तिराहे – आराघर टी- जक्शन ।

 

 *5 व 8 नं0 विक्रम -* रेलवे गेट से वापस ।

 

 *2 न0 विक्रम,* सिटी बस व व्यवसायिक वाहन – सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस ।

 

 *प्रेमनगर व कैन्ट विक्रम -* बिन्दाल पुल से वापस ।

 

*नोट*- देहरादून की समस्त जनता से अपील है की यातायात पुलिस द्वारा दिये गये डायवर्ट रूटों का प्रयोग कर देहरादून पुलिस का सहयोग प्रदान करें।

You may have missed

Share