June 25, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उधमसिंह नगर की आई टी आई पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े चोरी के छ: वाहनों को किया बरामद, पकडे गये आरोपी पलक झपकते की चुरा देते थे वाहन.!

 

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए कोतवाली आईटीआई पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर 02 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की कुल 06 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। विगत माह चैती मेला काशीपुर के दौरान हुई वाहन चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु लगातार सुरागरसी-पतारसी, सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में दिनांक 24.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा वकीलोवाला रोड स्थित पीएम आवास योजना से लगभग 100 मीटर आगे चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्त निखिल गोस्वामी पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी महेशपुरा थाना काशीपुर, हाल निवासी निकट ढेला पुल प्रगति हॉस्पिटल के पीछे काशीपुर, उम्र 19 वर्ष तथा पिंटू पुत्र हरकेश निवासी वार्ड नं०-04 मसवासी थाना स्वार जनपद रामपुर, उम्र 27 वर्ष को समय 23:41 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम को देखकर उनका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

 

*पूछताछ का विवरणः-*

➡️ गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से थाना आईटीआई में पंजीकृत मु0अ0सं0-171/2026 धारा 303(2) बीएनएस एवं मु0अ0सं0-174/2026 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस से संबंधित 02 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा चैती मेला काशीपुर एवं काशीपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी कर एक खण्डहर में छिपाकर रखी गई 04 अन्य मोटरसाइकिलें भी उनकी निशानदेही पर बरामद की गईं।

➡️ पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे की लत एवं अपने अन्य खर्चों की पूर्ति के लिए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तः-*

1- निखिल गोस्वामी पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी महेशपुरा थाना काशीपुर, हाल निवासी निकट ढेला पुल प्रगति हॉस्पिटल के पीछे काशीपुर, उम्र 19 वर्ष।

 

2- पिंटू पुत्र हरकेश निवासी वार्ड नं०-04 मसवासी थाना स्वार जनपद रामपुर, उम्र 27 वर्ष।

*फरार अभियुक्तः-*

1- अजय सिंह पुत्र श्री अनिल कुमार निवासी सरबरखेड़ा थाना कुण्डा जनपद ऊधमसिंहनगर।

 

*बरामदगी का विवरणः-*

1- मोटर साईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस (रंग काला) बिना नम्बर प्लेट, चैसिस नम्बर MBLHAW235PHCA2448, इंजन नम्बर HA11E8PHC70212, थाना आईटीआई में पंजीकृत मु0अ0सं0-171/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित।

2- मोटर साईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस (रंग काला) बिना नम्बर प्लेट, चैसिस नम्बर MBLHA10MDHK43573, इंजन नम्बर HA10EJDK24313, थाना आईटीआई में पंजीकृत मु0अ0सं0-174/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित।

 

3- मोटर साईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस (रंग काला), चैसिस नम्बर 01C20F14985, इंजन नम्बर 01C18E14547, अन्तर्गत धारा 35(1)/106 बीएनएसएस के तहत बरामद।

 

4- मोटर साईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस (रंग काला), चैसिस नम्बर 98Q19F11450, इंजन नम्बर 98G17E11548, अन्तर्गत धारा 35(1)/106 बीएनएसएस के तहत बरामद।

 

5- मोटर साईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस (रंग काला), चैसिस नम्बर 04D16F18368, इंजन नम्बर 04D15E18507, अन्तर्गत धारा 35(1)/106 बीएनएसएस के तहत बरामद।

 

6- मोटर साईकिल पैशन प्रो (रंग काला), चैसिस नम्बर MBLHA10A6EHG000, इंजन नम्बर HA10ENEHF78720, अन्तर्गत धारा 35(1)/106 बीएनएसएस के तहत बरामद।

 

 

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर का संदेशः-*

➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत उधमसिंहनगर पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। चोरी, नशा तस्करी, अवैध गतिविधियों एवं अन्य आपराधिक कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर पुलिस की सतत निगरानी रखी जा रही है तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी। उधमसिंहनगर पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-*

 

1- प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर

2- वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द बहुगुणा

3- उपनिरीक्षक हरविन्दर कुमार

4- हेड कांस्टेबल 0118 सिराज हुसैन

5- कांस्टेबल 671 दीपक जोशी

6- कांस्टेबल 0492 धर्मेन्द्र भारती

7- कांस्टेबल 0505 सुरेन्द्र कम्बोज

8- कांस्टेबल 82 रमेश बंगयाल

You may have missed

Share