देहरादून
वर्तमान में प्रचलित *”ऑपरेशन प्रहार”* के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यों/जनपदों से आकर रहने वाले किराएदारो, फड़/ फेरी/ठेली वालों तथा संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन/चेकिंग हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में आज दिनांक 10 मई 2026 को बसंत विहार, विकासनगर तथा सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा उक्त स्थानों पर निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान 600 से अधिक बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई तथा किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 41 मकान मालिकों का धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान करते हुए 04 लाख 10 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया तथा संदिग्ध अवस्था मे घूम रहे 15 संदिग्धों को थाने पर लाकर नाम पता तस्दीक करते हुए उनका 81 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 3750/= ₹ का जुर्माना वसूला गया।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में सत्यापन/चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नैनीताल दौरे की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर, एसपी नैनीताल जगदीश चंद्र ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को किया ब्रीफ.!
उत्तराखण्ड में पहली बार SIM Box के माध्यम से संचालित अवैध टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़,STF की साइबर कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई, अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का पर्दाफाश,114 अवैध सिम कार्ड सहित 02 SIM Box, 77 एंटीना, राउटर, मोबाइल एवं अन्य उपकरण बरामद,विदेशी/VoIP कॉल्स को भारतीय लोकल नंबर में बदलकर पहचान छिपाने का था खेल,बांग्लादेश के साइबर अपराधियों से नेटवर्क जुड़े होने की जानकारी, करीब 07 माह से संचालित था अवैध गेटवे. !
जोमेटो के डिलीवरी बॉय की कुटाई करने वाले सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब के नशे मे आरोपी ने की थी डिलीवरी बॉय की पिटाई !